गुरुवार, 30 जुलाई 2020
बदला ले लेना
चुन चुन कर घोड़े सजाना
तुम अपने अस्तबलों मे
चाहे दवाएं ना रहे
हमारे गांव के अस्पतालों में
कुछ पागल हाथी भी ले आना
तुम सोनपुर के मेले से
चाहे जनता मरते रहे
भीड़ - भाड़ और ठेले से
तलवारें खंजर और भाले
दे देंगे कुछ जंगी दोस्त
मांग बैठो गर चन्द किताबें
फिर ना तुम्हारे ये होने वाले
अस्त्र सुसज्जित शस्त्र सुसज्जित
कर देंगे सब तुमको आज
सड़क किनारे बैठा भिखारी
तन ढकने को तरसे आज
काले बाल दे रहा कुर्बानी
नष्ट हो रहा सिन्धु घाटी
राज भोग रहे बाल सफेदी
बिपतियों से रो रहा जग माटी
कुछ बारूद मेरे घर से ले लेना
अन्न जल जो बचे वो भी ले लेना
पीढ़ियों को स्वाहा करके
तुम बासठ का बदला ले लेना
तुम बासठ का बदला ले लेना
अनिश कुमार
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
शहीद का प्यार
वो फूलों वाले दिन थे जब साथ मेरा तुम छोड़ गये वो मिलने वाले दिन थे तब साथ मेरा तुम छोड़ गये हे प्रिये, क्षमा, तुमसे मैं इजहा...
-
कसक समर्पण की जो संध्या थी वो तेरी और मेरी थी तेरे अंजुल के ऊपर में मेरी अंजुल अकेली थी वो फेरों के सफर में भी कसक मेरी अधुरी थी बिदाई के ...
-
वो फूलों वाले दिन थे जब साथ मेरा तुम छोड़ गये वो मिलने वाले दिन थे तब साथ मेरा तुम छोड़ गये हे प्रिये, क्षमा, तुमसे मैं इजहा...
-
ऐ दोस्त मेरे अब तु भी आ चल पकड़ हाथ, अब साथ साथ स्कूल की सीढ़ी चढ़ते हैं तु तिपहिए पर मै दो पैरों से चल इक दौड़ लगाते हैं चल टिफीन...
